बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी
राजपुर - नगर पंचायत राजपुर की चौथी परिषद की पहली सामान्य सभा की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा की अध्यक्षता में नगर पंचायत परिसर में संपन्न हुई,बैठक में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने के साथ नगर में निवासरत सभी को पानी, बिजली,राशन,पेंशन,आवास, सड़क,नाली के सुविधा का लाभ प्राथमिकता देते हुए दिलाने के सम्बंध में चर्चा हुई, साथ ही बैठक में ये सुनिश्चित भी किया गया कि सभी सुविधाओं के लिए अलग- अलग पंजी बनाया जाये जिसमे प्राप्त आवेदन पे विचार करते हुए पात्र व अपात्र की श्रेणी तय करके योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित हो पाए,बैठक में उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल के द्वारा नगर विकास के लिए सभी पार्षदो को संकल्पित होने के लिए संकल्प दिलाया वही एल्डरमैन अशोक सोनी के द्वारा सभी नव नियुक्त पार्षदो को चौथी परिषद में जीत आने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई बैठक एल्डरमैन राजीव गुप्ता,पार्षद खोरेन खलखो,बूंदकवंर पैकरा,पूरनचंद जायसवाल, महेंद्र गुप्ता,विशवास कुमार गुप्ता,पंकज जायसवाल,धरम सिंह,शिव कुमार,अनिता कश्यप,रेणु त्रिपाठी,ललित गुप्ता,राहुल भारती,तरुण क्रांति केरकेट्टा,सीएमओ पीताम्बर सिंह धुर्वे,लेखापाल दयाशंकर गुप्ता,उपयंत्री तरंग मित्तल,राजस्व निरीक्षक आर के शर्मा,लखपति राम, अनुराग तिवारी,जय सिंह कार्तिक जायसवाल उपस्थित थे।

