25-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: रात में हुए हंगामे की सुबह होते ही खुल गई पोल , ग्रामीणों को वोट के लिए पैसे बाँटने के मामले में हुआ ये खुलासा, पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी ।।

बीती रात को ग्रामीणों द्वारा सरपंच प्रत्याशी समर्थक को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़े जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है ।इस मामले में न तो अबतक पूलिस थाने के पास कोई मामला पहुंचा है न ही पूलिस में कोई लिखित शिकायत हुई है उल्टा इस मामले कहा ये जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते एक साजिश रची गई और साजिश के तहत पैसा बांटने के आरोप लगाए गए।

इस मामले में शासकीय शिक्षक बलराम भगत ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि किसी जमीन /घर के विवाद के सिलसिले में वह अपने शिक्षक मित्र राकेश के घर गया हुआ था तभी गाँव के ही कुछ लोग घर मे घुस गए और पैसा पकड़ाकर वीडियो फोटो बनाना शुरू कर दिया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस पूरे मामले में जब संबंधित दोकडा चौकी ,कांसाबेल थाना और कांसाबेल के एसडीओपी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी सूचना या शिकायत से इनकार कर दिया है।


इस मामले में एक अहम पक्ष उस ग्रामीण का भी आया है किसके घर के अंदर और बाहर ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। राकेश कुमार खाखा ने बताया कि डोकडा मंदिर पारा में उसका घर है और उसके घर को लेकर कोई विवाद चल रहा है जिसपर विचार विमर्श करने बलराम भगत उंसके घर आया था और घर के आंगन में बैठकर चाय पीते हुए इस मामले में चर्चा कर ही रहे थे तभी कुछ ग्रामीण आ गए और वलराम भगत पर रुपये बांटने का आरोप लगाने लग गए और बेवजह हंगामा खड़ा करने लगे । राकेश ने बताया कि दोनो आपस मे शिक्षक मित्र है और दोनो आपस मे निजी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे लेकिन षड्यंत्र रचकर बेवजह हंगामा मचाया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News