25-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: पैसा बाँटने के बाद दिनदहाड़े साड़ी बाँटने पर हुआ हंगामा, साड़ी की बोरी और पम्पलेट लेकर पहुँच गए थाना ,फिर ….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

खबर जशपुर जिले के मनोरा से आ रही है ।यहाँ पंचायत चुनाव की सरगर्मी इतनी तेज हो गयी है कि बात पूलिस थाने तक पहुँच गयी।बताया जा रहा है कि मनोरा की ग्राम पंचायत लुक्खी के केराकोना में बीडीसी पद के लिए बरगद छाप से खड़े प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को साड़ी बाँट रहे थे तभी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कुश कुमार भगत के समर्थको ने साड़ी बाँटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और वहीं पर हंगामा शुरू हो गया।कुशकुमार भगत (बीडीसी प्रत्याशी )के समर्थक अर्जुन भगत ने बताया कि 14 वोटरों को साड़ी बाँटा जा चुका था जबकि 17 साड़ी बोरे में ही रखा रह गया जिसे हमलोगो के द्वारा रंगे हाथ पकड़ लेने के कारण बोरा में ही रखा रह गया ।बोरे में साड़ी के साथ साथ बरगद चुनाव चिन्ह के पम्पलेट भी पाए गए जिन्हें मनोरा पूलिस को सुपुर्द किया जा रहा हैऔर लिखित में इस मामले की शिकायत भी पूलिस को की जा रही है।

साड़ी और पुम्प्लेट के साथ ग्रामीण

इधर इस मामले में जानकारी के लिए मनोरा चौकी प्रभारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वो चुनाव ड्यूटी में जशपुर में हैं मामले की जानकारी थाने से ले रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News