जशपुर मुनादी।
आखिर मुनादी की खबर फिर से सही साबित हुई है। हमने कल ही खबर चलाई थी कि बगीचा नगर पंचायत मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारियां है। जशपुर के प्रभारी मंत्री अमरजीत इस जश्न समारोह को तोहफे में कैसे बदलेंगे।

और आखिर अमरजीत ने वही किया अपने सभा के दौरान ही नगर पंचायत बगीचा के सभी वार्डों को 10-10 लाख देने की घोषणा कर दी, जिसमे प्रत्येक वार्ड हेतु वह कार्य जो भी आवश्यक होगा वह कार्य किये जायेंगे। एक बात और रही की जहां प्रोटोकॉल मिनिट्स अनुसार बगीचा में महज आधे घंटे का समय दिया था। वहीँ अमरजीत ने बगीचा नगरपंचायत में ढाई से तीन घंटे का समय दिया।
मुनादी की इस खबर पर मुहर लगी पढिये क्या थी खबर
आज अमरजीत ने कुल मिलाकर नगर पंचायत बगीचा के लिये इस तरह डेढ़ करोड़ के विकास कार्य की घोषणा यह भी बता रही है कि इस नगर पंचायत के लिए उनकी जद्दोजहद कितनी थी। बहरहाल मंत्री अमरजीत खुद को साबित भी कर रहे की प्रभारी मंत्री ही नहीं मैं आपका आभारी मंत्री भी हूँ!

