जशपुर मुनादी।।
मुनादी की खबर का असर इन दिनों जशपुर जिले के नागलोक में दिखना शुरू हो गया है जहां 2 दिन पहले तक सुसुप्तावस्था में शिथिल भाजपाईयों में एकबारगी जान सी आ गयी है और कार्यकर्ताओं में जान फूंकने नागलोक के दिग्गज नेता मौदान में आ गए हैं। हम बात जर रहे हैं जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 की जहाँ 2 दिन पहले तक भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओ का अभाव झेल रहे थे और मजबूरन उन्हें अकेले प्रचार में निकलना पड़ रहा था।मुनादी डॉट कॉम ने "भाजपा प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं के टोटे "की खबर प्रकाशित होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में ऐसी सक्रियता आ गयो जिसे देखकर चमत्कार से कम नही लग रहा।
आपको बता दें कि ज़िले के नागलोक का इलाका भाजपा के दिग्गज नेताओं का गृह क्षेत्र है लिहाजा यहां का चुनाव भाजपा नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है और यही वजह है कि चाहे सांसद हो या पूर्व विधायक भरत साय या स्थानीय भाजपा के नेता सभी मैदान आ चुके है और जो मैदान में नही आये उनहोने अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में छोड़ दिया है ।
प्रबल ने किया रिचार्ज
मुनादी की खबर आने के अगले दिन (2दिन पहले)प्रबल पूरे लाव लश्कर के साथ नागलोक के दौरे पर पहुंचे और क्षेत्र क्रमांक 14 के दर्जन भर गाँवों में सभाएं ली और ओजस्वी भाषण दिये।प्रबल के धुआंधार दौरे के बाद न केवल कार्यकर्ता बल्कि नेताओ में भी जोश आ गए ।
आपको बता दें नागलोक सांसद गोमती साय और क्षेत्र से दो दो बार विधायक रहे भरत साय का गृह निवास है ।यहां से भाजपा ने दो दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर जीत चुके अजय महराज को इस बार भाजपा का प्रत्याशो बनाया है जबकि इनके विपक्ष में बीते चुनाव में आम आदमी पार्टी की सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुके जिले के जाने माने अधिवक्ता विष्णु कुलदीप मैदान में है ।ऑफ रिकार्ड कहा जा रहा है कि इन्हें काँग्रेस का समर्थन प्राप्त है ।

