25-January-2020


Munaadi Breaking - खतरनाक विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार में कुख्यात खनिज तस्कर प्रशासनिक महकमा पर जानलेवा हमला करने वाले का नाम आया सामने .....पुलिस के कान हुए खड़े .....150 केजी अमोनियम नाइट्रेट के साथ .... पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

जिले के सारंगढ़ बरमकेला सरिया क्षेत्र में अवैध उत्खनन के लिए उपयोग में होने वाली विस्फोटक सामग्री के कारोबार में अब पुलिस तह तक जाने में जुट गई है। इसमें पुलिस को टीमरलगा गुडेली क्षेत्र के कुख्यात खनिज तस्कर और कार्रवाई करने गई प्रशासनिक महकमा पर जानलेवा हमला करने वाले अमृत पटेल का नाम भी आया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

जिले के सरिया थाना में 4 दिन पहले ही भारी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा गया था। जिसमे करीब साढ़े 3 क्विन्टल विस्फोटक सहित आरोपी को जेल भेजा गया और इसके मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस जिस तरह से कवायद शुरू किया गया इसमें वांछित सफलता भी मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद तीन और को गिरफ्तार किया और इनके पास से करीब 150 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट जप्त किया । आपको बता दे कि इसमें अमृत पटेल का भी नाम सामने आया है अमृत पटेल वही जिसकी अवैध तरीके से खनिज संपदा के दोहन अवैध विस्फोटक सामग्री कारोबार के क्षेत्र में तूती बोलती है । खास बात ये है जो बताना लाजमी है कि ये वही अमृत पटेल है जिसने एक प्रशिक्षु आईपीएस पर जानलेवा हमला किया था। पकड़े गए आरोपी के द्वारा अमृत पटेल का नाम लेने से कान खड़ी हो गई है।


ये है पुलिस की डायरी से ..... 
           थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक आशीष वासनिक एवं उनके स्टाफ द्वारा थाना के अपराध क्रमांक 08/2020 धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में पुलिस रिमांड में लिये मुख्य आरोपी *विजय नायडू* से पूछताछ कर एक-एक कर उससे अवैध तरीकों से विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट खरीदी करने वालों तक पहुंच रही है । आरोपी से पूछताछ के बाद सरिया टी.आई. के नेतृत्व में आज 03 आरोपी (1) बारतु सिदार पिता मुनु राम सिदार  उम्र 48 वर्ष निवासी गुडेली थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ (2) उमेश पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी टीमरलगा थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ (3) भुनेश्वर साहू पिता हरिलाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी सुखापाली थाना सरिया जिला रायगढ़ को *150 kg अमोनियम नाइट्रेट*  के साथ पकड़ा गया है । जिन्हें अप.क्र. 08/2020 में गिरफ्तार किया है । मुख्य आरोपी विजय नायडू ने *कुख्यात आरोपी अमृत पटेल* का भी नाम खुलासा किया है , जिसकी भी जांच तस्दीक सरिया पुलिस कर रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News