जशपुर में आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ।मतदान से पहले आचार संहिता को लेकर प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों को दरकिनार करते हुए सरकारी सम्पत्तियों का इस्तेमाल प्रचार प्रसार में कर रहे है ताजा मामला बगीचा ब्लाक के उकई पंचायत का है यहां के पंच प्रत्यासी द्वारा सरकारी सम्पति पर अपना बैनर लगा कर आचार संहिता का खुला उलंघन किया जा रहा है जानकारी के अनुसार पंच प्रत्याशी बसंत लाल गुप्ता इस क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है और सत्ता भी उन्ही का है यही कारण है कि वे इस तरह आचार संहिता का उलंघन कर रहे हैं।दूसरा मामला फरसाबहार के कोरंगामाल का है जहां के एक सरपँच प्रत्याशी भी सरकारी बिजली खंभे का इस्तेमाल कर रहा है लेकिन प्रशासन का कोई अंकुश नही है ।
देखिये तस्वीरें…….



