जशपुर मुनादी।।
गणतंत्र दिवस के दौरान भाजपा पार्षद और कांग्रेसी एल्डर मैंन के बीच बंदे मातरम बोलने को लेकर जमकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी बाद में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
मामला जशपुर ज़िले के पत्थलगाँव नगरपंचायत का है ।यहाँ आज सुबह सुबह झंडा फहराए जाने के दौरान राष्ट्रीय गान की समाप्ति के बाद भारत माता की जय का उद्घोष होने के बाद भाजपा पार्षद ने वन्दे मातरम बोलना शुरू किया तो काँग्रेस के एल्डर मैन ने आपत्ति जता दी ।एल्डर मैन का कहना था कि भारत माता की जय के उद्घोष के बाद जय जवान -जय किसान बोलने की परंपरा रही है ।जय जवान जय किसान के बाद बंदे मातरम बोला जा सकता है लेकिन भाजपा पार्षद अपनी बात पर अड़े रहे और बंदे मातरम का उद्घोष करते रहे ।इसी बात को लेकर भाजपा पार्षद और एल्डर मैन के बीच वाद विवाद शुरू हो गया।हांलाकि मामला आगे बढ़ने से पहले वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को तुरन्त सम्हाल लिया ।

आपको बता दें कि नवगठित नगर पंचायत में भाजपा की सरकार है इससे पहले यहां काँग्रेस की सरकार हुआ करती थी।



