26-January-2020


एनटीपीसी लारा में गणतन्त्र दिवस 2020 का भव्य आयोजन कुछ इस तरह किया गया जिसमें कर्मचारियों समेत ग्रामीणों के ................



रायगढ़ मुनादी।

आज 26 जनवरी 2020 को एनटीपीसी लारा में इकहत्तरवां गणतन्त्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।  इस अवसर पर स्थानीय ध्यानचंद खेल परिसर में लारा के कार्यकारी निदेशक श्री संजय मदान ने ध्वजारोहण किया।  विशाल जनसमुदाय की संबोधित करते हुए श्री मदान ने एनटीपीसी की उपलब्धियों की लारा के विशेष परिपेक्ष्य में चर्चा की।  उन्होंने कहा कि आज की इस पावन बेला में हम उन समस्त राष्ट्रनायकों का स्मरण करते हैं जिन्होने आधुनिक भारत के निर्माण का स्वप्न देखा था। हमारे इस गौरवशाली संविधान की रचना राष्ट्रनायकों के अथक परिश्रम एवं दूरदर्शिता का परिणाम है। भारत के साथ स्वाधीन हुये कई राष्ट्र अपना लोकतान्त्रिक स्वरूप कायम नहीं रख पाये एवं उनमें बिखराव आता गया। वहीं भारत ने न केवल अपना लोकतान्त्रिक स्वरूप बरकरार रखा है, अपितु विकासशील राष्ट्र के दर्जे से ऊपर उठकर विकसित राष्ट्रों के समकक्ष पहुँच चुका है।

इस अवसर अवसर पर सीआईएसएफ एवं डीजीआर  के जवानों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई एवं परेड प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात स्टेपिंग स्टोन स्कूल, बाल भवन, गुरुकुल स्कूल, सीआईएसएफ़ एवं परियोजना प्रभावित गाँवों के स्कूली बच्चों द्वारा देश-प्रेम की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस पावन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी  किया गया।  

आज के भव्य कार्यक्रम में एनटीपीसी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, समस्त प्रमुख महाप्रबंधक एवं समस्त महाप्रबंधक, समस्त  विभागाध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा  श्रीमती संतोष सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य, सीआईएसऍफ़ कर्मचारीगण, स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं विद्यार्थी, संविदा एजेंसियों के कर्मचारी, आस-पास के गावों के सरपंच एवं निवासी मौजूद थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News