26-January-2020


बहुरानी प्रियंवदा ने राजधानी रायपुर में किया ध्वजारोहण ,कहा-स्व कुमार साहब की बहू ....पढिये पूरी खबर



जशपुर रियासत की बड़ी बहुरानी प्रियंवदा सिंह जूदेव ने आज राजधानी रायपुर में तिरंगा झंडा फहराया ।उन्हें ध्वजारोहण के लिए अविनाश बिल्डर्स ग्रुप (आनंद सिंघानिया) बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। प्रातः 9 बजे अविनाश ग्रुप कैम्पस में उन्होंने ध्वजारोहण किया और ग्रुप के सदस्यों को संबोधित भी किया।


बहुरानी जुदेव ने कहा कि उनके स्वसुर स्व कुमार दिलिप सिंह जूदेव की कौशल कृति की वजह से उन्हें राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।जशपुर से लेकर देश के हर कोने में उनके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों की वजह से ही उन्हें इतने बड़े बिल्डव्र ग्रुप ने ध्वजारोहण का मुख्य अतिथि बनाया ये शौभाग्य का विषय है ।


उन्होंने कहा कि उनके पिता तुल्य स्वसुर स्व कुमार साहब का देहांत हुए 7 वर्ष हो गए फिर भी वे आज भी जन जन के दिलों में हैं और यही वजह है कि आज भी लोग उनके परिवार को पलकों पर बिठाकर रखते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News