26-January-2020


Munaadi breaking - कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के CAA पर पार्टी से हटकर बयान, कानून बन गया है तो मानना तो पड़ेगा बाकी………….



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ में शनिवार को देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएए पर कहा कि कोई कानून जब संसद बनता है तब उसे मैं या कोई भी नकार नही सकता है रही बात असहमति की तो हम इस पर अपनी लड़ाई न्यायालय में लड़ रहे हैं। जहाँ 4 सप्ताह का समय दिया गया है इसके बाद आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस के सभी सरकारों ने अपने राज्य में CAA लागू न करने का प्रस्ताव पारित किया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रायगढ़ के एक निजी स्कूल दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के समारोह में पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएए पर हमारी लड़ाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट में चुनौति दी गई है इसके बाद जो फैसला आएगा उसके अनुसार आगे राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाएगी अगर हमारी सरकार बनी तो पार्लियामेंट में इसे लाकर रद्द कर दिया जाएगा। हम अपने विचार सासंद और बाहर प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्होने मोदीं सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया कहा कि हमे किसी का पिछलग्गू नही बनना चाहिए। जो देश हित मे वही करना चाहिए। पहले अमेरिका और रूस दो महाशक्तियों के कारण विश्व दो भागों में बंट गया था अब ऐसा नही है हमे इस देश की विदेश नीति से कुछ आपत्तियां हैं। हम चाहते है सरकार हमसे उन मुद्दों पर बात करे। हमे किस देश से कितना और किस तरह का रिश्ता बनाकर रखना है यह सब बात गौर करने वाली है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News