मुनादी पत्थलगांव
26 जनवरी का पर्व आज हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कैबिनेट मंत्री रामपुकार सिंह ने हाईस्कुल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी दी। परेड के बाद विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी।

हाई स्कुल मैदान में पत्थलगांव कैबिनेट मंत्री रामपुकार सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस पर सुबह ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। उनके द्वारा शांति का प्रतीक कबूतर व गुब्बारे उड़ाए। इसके बाद मुख्य अतिथि रामपुकार सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली उनके द्वारा छग के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के संदेश का वाचन किया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग झांकिया निकाल कर अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न भक्ति गीतों पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा होली क्रास स्कुल द्वारा दिव्यांग बच्चो की आकर्षक प्रस्तुती दी गयी जिसे जमकर सराहा गया वहीं स्वच्छ्ता अभियान के गीत एवं अरपा पैरी राज्यगीत के साथ नरवा गरुआ घुरवा बाड़ी की भी मुख्यअतिथि रामपुकार सिंह द्वारा सराहना की गई

वहीं प्रेस क्लब पत्थलगांव द्वारा स्वच्छता अभियान एवं अरपा पैरी के गीत पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गयामौके पर मुख्य अतिथि के अलावा प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी ,हरगोविंद अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का , उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ,पार्षद सतीश जिंदल ,विजय त्रिपाठी,एल्डरमेन राम चरण अग्रवाल,अशोक त्रिपाठी समेत एस डी एम ,तहसीलदार व समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे । इस इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सामूहिक नृत्य में शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पत्थलगांव को प्रथम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव द्वितीय शासकीय इंदिरा गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव तीसरे स्थान पर रही वही एवं मार्च पास्ट स्कूल स्तर पर लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव प्रथम, होली क्रॉस बीटीआई पत्थलगांव द्वितीय ,सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव तीसरे नंबर पर ही ,साथ ही झांकियों में नगर पंचायत पत्थलगांव को प्रथम स्थान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दूसरे एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव की झांकी को तीसरे स्थान मिला साथ ही प्रभात फेरी में शा उमावि बालक पत्थलगांव एनसीसी जूनियर को प्रथम एवं इंदिरा गांधी का उमावि पत्थलगांव को दूसरे नंबर पर शा उ माँ वि बालक पत्थलगांव तीसरे स्थान पर रहा ।

इसके अलावा नगर सहित पूरे अंचल में गणतन्त्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय संस्थानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित जगह-जगह आन, बान, शान के साथ तिरंगा फहराया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं सेनानियों को याद किया गया।

