जशपुर मुनादी।।

जशपुर में 35 वर्षों बाद भाजपा की सल्तनत को हटाकर काँग्रेस ने जिले में किला फतह तो कर लिया लेकिन सवा साल के अंदर ही काँग्रेस में बगावत शुरू हो गया है । काँग्रेज़ के बड़े नेता अपने ही विधायक और उनके परिवार के खिलाफ न केवल खुलकर बयानवाजी करने लगे हैं बल्कि विधायक और उनके भाई के खिलाफ पम्पलेट बनवाकर बाकायदे बंटवा भी रहे हैं ।
हम बात कर रहे हैं जशपुर मनोरा के वरिष्ठ और दिग्गज कांग्रेसी नेता व जिला काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कन्दरू राम की जो इन दिनों मनोरा क्षेत्र में बेडीसी का चुनाव लड़ रहे है ।इनके विरोध में काँग्रेस के जिला महामंत्री व जशपुर विधायक विनय भगत के सहोदर भाई संजू भगत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और जिला महामन्त्री के बीच चुनावी तकरार को लेकर माहौल तो बहुत पहले से ही गर्म था लेकिन माहौल की गर्माहट अब बगावत का रूप लिया है ।बगावत का असली कारण एक पम्पलेट है जिसे कन्दरू राम ने खुद से छपवाया और पूरे मनोरा ब्लॉक में बंटवा दिया ।इस पम्पलेट में कांग्रेस के जिला महामंत्री व विधायक विनय भगत के भाई संजू भगत और स्वयं विधायक द्वारा अब तक किये गए पार्टी विरोधी कार्यों का पूरा लेखा जोखा है ।



इस पम्पलेट को लेकर जब हमने कन्दरू राम से बात की तो उन्होंने कहा-पम्पलेट मैं बनवाया हूँ और बंटवाया भी मैं हूँ क्योंकि इन बातों को हर जगह घूम घूमकर बोल पाना मुश्किल है ।उम्र 70 की हो गयी है और 1970 से राजनीति कर रहा हूँ ।इस दौरान कांग्रेस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा और आज भी जिला काँग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष हूँ ।मैने पम्पलेट में वही लिखा है जो सच है और इस सच को टीएस बाबा और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को भी बता चुका हूं लेकिन पार्टी को सही आदमी चाहिए ही नही ,पार्टी को विनय भगत और संजू भगत जैसे लोग ही चाहिए ।मैं इनको लेकर राजनीति से सन्यास लेने वाला था लेकिन फिर सोंचा सन्यास लेने के बजाय समाज की गंदगी की सफाई कर दूं इसलिए बीडीसी का चुनाव लड़ रहा हूँ और इनका काला चिट्ठा सबके सामने रख रहा हूँ।मुझे किसी का डर नही है और न ही मैं किसी की परवाह करता चाहे पार्टी मुझे फांसी दे दे ।


