जशपुर मुनादी।।
तेज रफ्तार पिक अप ने बाइक सवार को ऐसी ठोकर मारी की बाइक सवार का पैर ही टूट गया।घटना जशपुर जिले के कोरंगा माल के फरसातोली की है।बताया जा रहा है कि उड़ीसा के सम्बलपुर से कपड़ा लेकर आ रही एक पिक अप दोपहर करीब ढाई बजे फरसातोली के पास अनियंत्रित हो गयी और एक बाईक सवार को अपने चपेट में ले लिया।बाइक सवार का नाम रोहित डनसेना बताया जा रहा है उसे आनन फानन में निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लैलूंगा ले जाया गया है।उसका दायां पैर टूट गया है।
देखे वीडियो लाइव





