26-January-2020


कुख्यात अपराधी नागेश्वर को सलाखों के पीछे भेजने वाले इन पुलिस अधिकारियों को मिला ये सम्मान,प्रभारी मंत्री ने ……पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

एक समय मे झारखण्ड और छात्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय बने इश्तियाक उर्फ नागेश्वर को सलाखों के पीछे भेजने वाली पुलिस टीम को आज जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने एवार्ड देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि बिगत माह झारखण्ड एयर छग इलाके के कुख्यात अपराधी नागेश्वर द्वारा एनएच 43 का निर्माण कर रही शिवाल्या कनष्ट्रक्शन कम्पनी से 80 लाख की फिरौती की मांग की गई थी और मांग पूरी नही होने पर कम्पनी के अधिकारियों को गोली से उड़ा देने की धमकी भी दी थी।

इस मामले की सूचना मिलने के बाद पूलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पूलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम बनाई गई थी और टीम के अधिकारियों ने झारखण्ड के राँची से इश्तियाक उर्फ नागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया था।इस अनुसंधान में शामिल कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर के साथ टीम के सभी सदस्यों को प्रभारी मंत्री ने विशेष एवार्ड ढिये।इसके अलावे विभाग में अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भी सम्मानित किया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News