26-January-2020


Munaadi Breaking- प्रशासन से आयोजन की अनुमति नहीं मिलने से भड़के समिति के लोग और पहुंच गए थाने और दे डाली ये चेतावनी कहा कि......राजनीतिक दबाव में ......



सारँगढ़ मुनादी।

सारँगढ़ अंचल में हर साल होने वाले विष्णु महायघ गणतंत्र मेला का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ होता है। इसके लिए पूरे सारंगढ सहित आसपास के अंचल वासियो में इसका इंतजार होता है लेकिन आयोजन स्थल को लेकर बीते कुछ सालों से व्यवधान उतपन्न किया जा रहा है और इसमें एक व्यक्ति का पूरा सडयंत्र बताया जा रहा है जो आयोजन स्थल को राजपरिवार की निजी भूमि बताकर आयोजन में व्यवधान डालकर सरंगवासियो में आपसी वैमनस्य डालने का भी कुत्सिक प्रयास किया जा रहा है। इस साल भी उस तथाकथित व्यक्ति द्वारा प्रशासन पर दबाव डाल कर आयोजन स्थल पर अनुमाति नहीं देने दिया जा रहा है। प्रशासन भी इस तथाकथित व्यक्ति के प्रभाव में आकर आयोजन स्थल जवाहर भवन मेला मैदान में विष्णु महायज्ञ गणतंत्र मेला आयोजन की अनुमति देने से मना कर दिया है। इसे लेकर स्थानीय नगर में रोष व्याप्त हो गया है। अनुमति नही मिलने से आयोजन समिति के लोगों द्वारा थाना सारंगढ़ में ज्ञापन देकर आंदोलन का रुख करने की चेतावनी दी गई है। अगर कल शाम तक अनुमति दे दी जाती है तो ठीक है अन्यथा आयोजन समिति के साथ स्थानीय नगर के प्रमुख चौक भारतमाता चौक जामकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


आपको बता दें कि 26 जनवरी से होने वाला आयोजन जो बीते 65 सालों से होता चला आ रहा है जिसमे बीते करीब 3 सालो से राजपरिवार की निजी भूमि बताकर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है जबकि यह राजपरिवार भी आयोजन स्थल और इसकी हकीकत को जनता है लेकिन एक व्यक्ति द्वारा इस मामले में व्यवधान उतपन्न पर आपसी वैमनस्य उतपन्न अड़ंगा डाला जा।रहा है आज से हर साल की तरह मेला का यज्ञ व मेला आयोजन की शुरुवात हो गई है लेकिन अनुमति नहीं देने से कई तरह की बुनियादी जरूरत नही मिल पाने से अंचल वासियो में भी आक्रोश है।


बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन पर उक्त व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत तरीके से राजनीति का बेजा इस्तेमाल कर दबाव डाला जा रहा है लेकिन जब स्थानीय लोग नगर के प्रमुख चौक पर आंदोलन पर उतर जाएंगे तो निश्चित तौर पर प्रशासन की किरकिरी भी तय है अनुमति नही देने से नगर में शांति भंग होने की भी पूरी संभावना सामने आ रही है। समिति और स्थानीय लोगो का कहना है कि शांति भंग होती है इसका जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी।


थाना पहुंच कर इस आशय का ज्ञापन पत्र देने वालो में
अमित अग्रवाल, सत्येन्द्र बरगाह, अजय गोपाल, jk केसरवानी, राजा गुप्ता नयन बेहार शुभम बाजपेयी जय बानी अजय ठाकुर dp सिंह गोल्डी नायक प्रकाश अग्रवाल अमितेश केसरवानी जितेंद्र गुप्ता हरीश यादव अखिलेश केसरवानी
देवेन्द्र रात्रे बिकेश केसरवानी भरत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News