जशपुर मुनादी।।
बगीचा नगर पंचायत में कांग्रेस की शहर सरकार बनने के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष को कार्यभार दिलवाने के संबंध में बगीचा पहुंचे प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के कार्यक्रम के दौरान और विजय जुलूस में दिनभर स्कूली बच्चे शामिल रहे जबकि उस दिन स्कूल डे था।
स्कूल से छुट्टी कराकर जिस तरह स्कूली बच्चों को दिनभर राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल रखा गया इससे अभिभावकों में रोष है। यह कार्यक्रम 25 जनवरी को बगीचा में आयोजित था।





