जशपुर मुनादी।।
जशपुर रियासत की छोटी बहुरानी संयोगिता ने अपने स्व ससुर कुमार दिलीप सिंह जूदेव और पति युद्धवीर के अंदाज में दहाड़ती हुई नजर आयी ।क्षेत्र क्रमांक 3 से डीडीसी की चुनाव लड़ रही रीना बरला के क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची बहुरानी संयोगिता ने सधे हुए शब्दों में मिशनरीज और काँग्रेस पर सीधा हमला करते हुए हिंदुओं को एकजूट होने की अपील की।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जशपुर हो या सम्पूर्ण छग यहां काँग्रेस नही मिशनरियों की सरकार चल रही है ।कांग्रेसी विधायक गुंडागर्दी पर उतारू है ऐसे में हिंदुओं को संगठित होकर इन्हें जवाब देने का ये सही वक्त है ।स्व दिलीप सिंह जूदेव और युद्धवीर सिंह जूदेव के बाद पहली बार बहुरानी संयोगिता फार्म में दिख रही हैं और उनके तेवर को लोग पसन्द कर रहे हैं।
आपको बता दें कि युद्धवीर की तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण जिले का कमान युद्धवीर ने अपनी पत्नि संयोगिता को सौंपा है और संयोगिता युद्धवीर के अंदाज में गाड़ियों का काफिला लेकर चल रही है ।बहुरानी की अगुआई में चल रहे चुनाव प्रचार में युद्धवीर समर्थक भारी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।




बहुरानी ने साधा मिशन पर निशाना, भाषण से प्रभावित हो रहे लोग, हिंदुओं को एक होने की अपील, स्व. कुमार साहब और युद्धवीर की दबंगई के बाद पहली बार इतनी बेबाक और दबंगई देखने को छेत्र को मिल रही है, युद्धवीर के गाड़ियों के काफिले जैसा काफिला में चल रहीं हैं…. युद्धवीर समर्थक ने किया भजपामय, युद्धवीर की तरह भाषण, बेबाक, और तीखा वॉर लोव पसंद कर रहे हैं।

