26-January-2020


घर घर पहुँची गोमती ,कहा-महराज को ……. नागलोक में ली 6 सभाएं , सांसद को देख झूम उठे मतदाता,देखिये वीडियो



नागलोक की मुनादी//

आगामी 3 जनवरी को होने वाले पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने अब पार्टी के बड़े नेता मैदान में गए हैं।इसी क्रम में रविवार को नागलोक में सांसद गोमती साय ने जहाँ कई गाँवों में जनसभाएं की वहीं तपकरा में घर घर जाकर उन्होंने वोट मांगा। सांसद गोमती क्षेत्र क्रमांक 14 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय महराज के समर्थन में प्रचार करने सबसे पहले केरसई पहुँची जहाँ उन्होंने लगातार 3 तीन सभाएं की उंसके बाद सिंगिबहार ,साजबहार, बाह्मनमारा में जाकर लोगो से भाजपा समर्थित प्रत्याशीको जिताने की अपील की आखिरी में नागलोक के मुख्य सेंटर तपकरा में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया ।इस दौरान लोगों ने सांसद का जमजर स्वागत किया।

https://youtu.be/9opkIqMLrtY


आपको बता दें कि सांसद गोमती साय अपने गृहक्षेत्र क्षेत्र क्रमांक 13 व 14 की प्रभारी हैं और बीते दो दिनों से इलाके में धुआंधार प्रचार कर रही हैं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News