रंजीत सोनी की बलरामपुर-राजपुर से मुनादी।।
बलरामपुर-राजपुर में पंचायत चुनाव 28 जनवरी को सम्पन्न होने वाला है जिसमें सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है,इसी दौरान प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन आज 26 जनवरी को ग्राम पंचायतों में बाइक रैली के माध्यम से दिखाया।
जिसके लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रभारी से आवेदन कर अनुमति ली थी जिसमें साफ तौर पर निर्देशित किया गया था कि बाइक रैली के दौरान सभी बाइक चालक सड़क सुरक्षा अधिनियम को ध्यान में रखते हुए हेलमेट लगाकर रैली को संचालित करें, लेकिन रैली बिना हेलमेट के निकली और रैलियों में स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। ,इस आदेश की अवहेलना करते हुए क्षेत्र में कई प्रत्याशियों के रैली देखी गई। प्रशासनिक आदेश का इस प्रकार अवहेलना गैरकानूनी माना जाता है अब देखना यही होगा कि चुनाव अधिकारी इस प्रकार की रैली के बाद आगे किस प्रकार की कदम उठाती है।





