27-January-2020


इंदिरा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ और अपमान, लोगों में आक्रोश, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग




अतुल त्रिपाठी/बबलू तिवारी की मुनाादी।।

पत्थलगांव शहर के प्रमुख चौक में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की मूर्ति में किसी अज्ञात ने शरारत करते हुए उनके सिर पर पगड़ी और सूखे फूल लगाकर अपमानजनक कृत्य किया जिसके बाद नागरिकों की नजर पड़ने पर खबर आग की तरह फैल गई।

शेखर त्रिपाठी

जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस के सचिव शेखर त्रिपाठी ने तुरंत मामले से पत्थलगांव एसडीएम श्रीवास को अवगत कराकर ऐसे कृत्य करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि वह देश की आयरन लेडी एवं पूर्व पीएम हैं जिनके प्रतिमा से इस तरह का खेलवाड़ अशोभनीय होने के साथ आपराधिक भी है । वहीं एसडीएम ने इसकी पड़ताल के लिए निर्देश दिए हैं ।।
हालांकि खबर पाते आनन फानन में प्रशासन के द्वारा तुरंत प्रतिमा को ठीक कर पूरी साफ सफाई कर दी गई है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News