31-January-2020


जिले के एक मतदान केंद्र से महज 500 मीटर की दूरी में खतरनाक दंतैल हाथी



कोरबा मुनादी।।

एक मतदान केंद्र से महज 500 मीटर की दूरी में खतरनाक दंतैल हाथी घण्टो से डेरा जमाकर खड़ा है ।यह खबर कोरबा जिले के लालपुर की है ।बताया जा रहा है कि लालपुर मतदान केंद्र से 500 मीटर की दूर के जंगल मे एक बृद्ध को कुचलकर मार डालने वाला और कुछ दिन पहले ही एक महिला को बुरी तरह घायल कर देने वाला बौराया हुआ हाथी मंडरा रहा है जिसके चलते वोट देने आ रहे मतदाताओं में खौफ की स्थिति है लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि लोग जान जोखिम में डालकर मतदान करने भारी संख्या में आ रहे हैं।

लोकतंत्र का इससे ज्यादा मजबूत उदाहरण और भला क्या हो सकता है कि इलाक़े में खतरनाक दंतैल के द्वारा 2 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिए जाने के बाद भी ग्राम पंचायत घुचापुर के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा । कतार में लगे ग्रामीणों ने बताया कि बाला पचरा ,लोड़ीबहरा ,मातिन खुरुभाठा ,करगामार ,भूडूपानी व कोदवारी के जंगल में पिछले कुछ दिनों से दंतैल भटक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक सर्च लाइट भी उपलब्ध नही है । अंधेरे की वजह से गांव वाले भाग नही पाते है।रोशनी देखकर हाथी भी गांव में आने से डरता है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News