31-January-2020


आज पुनः कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने की MV एक्ट की कार्यवाही...



बलरामपुर-राजपुर मुनादी

31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद लगातार mv एक्ट की कार्यवाही करते हुए आज पुनः कलेक्टर बलरामपुर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास 31 मोटर साईकल और 1 पिक अप पर कार्यवाही करते हुए 17500 का समन शुल्क वसूल किया गया। जिसमें 2 पुलिस के कर्मचारियों पर भी बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई,इस दौरान 1 मोटर साईकल सवार जो शराब पीकर वाहन चला रहा था को यातयात प्रभारी विकास नारंग को कार्यवाही करने निर्देशित किये।
    ज्ञात हो कि 11 जनवरी से 17 जनवरी तक पूरे भारत मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था, जिसमे बलरामपुर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था, जिले के हजारों लोगों को तातापानी महोत्सव और जिले के विभिन्न नगरों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया,किन्तु फिर भी यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है,बिना हेलमेट पहने दो आरक्षकों चंद्रशेखर थाना अजाक और राजकुमार भगत स्टिक मैन पुलिस अधीक्षक को भी  दोगुना फाइन भरना पड़ा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News