31-January-2020


Munaadi Breaking - चुनाव के दौरान काम में लापरवाही का मामला, जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां भी एक शिक्षक को किया निलंबित



जशपुर मुनादी।।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने फरसाबहार ब्लाॅक के प्राथमिक शाला छरला के सहायक शिक्षक निरंजन केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने निलंबन की यह कार्यवाई चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

निलंबन अवधि में केरकेट्टा को जीवन निर्वाह भत्ता व अन्य नियमानुसार भत्ते प्रदान किये जायेंगे। निलंबन अवधि में शिक्षक नितंजन केरकेट्टा मुख्यालय में सम्बद्ध रहेंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News