31-January-2020


जशपुर ब्रेकिंग : जिले की सरकार में भाजपा बहुमत की ओर …सभी 3 सीटों पर बीजेपी की बढ़त , पहले 5 पर किया था कब्जा !पढ़िये खबर समझिए बहुमत का अंक गणित .…..



जशपुर से बड़ी खबर आ रही है । खबर ये है कि आज से सवा साल पहले जिले के सभी विधानसभा सीट से पूरी तरह साफ हो जाने वाली भाजपा जिले की सरकार में बहुमत बनाने की स्थिति में दिख रही है ।

आज याने शुक्रवार को जिले के 3 डीडीसी क्षेत्रों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीनो सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मतगणना के रुझान में आगे बताये जा रहे हैं। कुनकुरी के क्षेत्र क्रमांक 8 के भाजपा समर्थित उपेंद्र यादव,7 नम्बर से अनिता सिंह और दुलदुला क्षेत्र क्रमांक 6 से ममता कश्यप कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रही हैं हांलाकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नही आ रहे हैं न ही इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा रहा है लेकिन गौर अधिकारिक रुझानों की माने तो इन सभी 3 डीडीसी क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों से काँग्रेस प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं।अगर रुझान स्थिर रहा तो जिले के कुल 14 डीडीसी वाले जिला पंचायत में भाजपा 8 जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिले में बहुमत लेकर सरकार बनाने में सफल हो जाएगी । इससे पहले 28 जनवरी को हुए पहले चरण के मतदान में भाजपा जशपुर विधानसभा के सभी 5 सीटों पर पहले से ही कब्जा जमा चुकी है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News