31-January-2020


देखिये विडिओ:जशपुर में जश्न में डूबी भाजपा,14 में 8 डीडीसी सीट पर भाजपा कब्जा ,आधी रात को ऐसे मनाया जश्न,



जशपुर मुनादी//शुक्रवार को दूसरे चरण में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जशपुर जिले के कुनकुरी और दुलदुला के सभी 3 सीटों पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों की शानदार बढ़त की खबर आने के बाद कुनकुरी भाजपा में जश्न का माहौल है और भाजपाई सड़कों पर जमजर आतिशबाजी करने में जुट गए है ।

https://youtu.be/ChVTIKQVpuQ

देर रात तक क्षेत्र क्रमांक 6 (दुलदुला)से ममता कश्यप ,7 से अनिता यादव (कुनकुरी) और 8 से उपेंद्र यादव की बढ़त की खबर आ गई और खबर आते ही कुनकुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जश्न मनाना शुरू कर दिया ।

https://youtu.be/1MQYG0kjfv0

आपको बता दे कि पहले चरण के मतदान में जशपुर विधानसभा के सभी 5 डीडीसी क्षेत्रो में बीजेपी झंडा गाड़ चुकी है और आज हुए 3 सीटो के चुनाव का रुझान अगर स्थिर रहता है तो भाजपा के लिए बहुत अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि भाजपा आज की जीत के बाद जिले की सरकार में काबिज होने में कामयाब हो जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News