रायगढ़ मुनादी।।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में, जिला पंचायत में कांग्रेस पार्टी को लगभग बहुमत हासिल हो गया है। जिले की अब तक 17 सीटों पर चुनाव हो चुका है जिसमें कांग्रेस को 11 जिला पंचायत क्षेत्रों में जीत हासिल हो चुकी है जबकि भाजपा के हिस्से सिर्फ 5 जिला पंचायत क्षेत्र ही आया है, हालांकि एक निर्दलीय प्रत्याशी की भी जीत हुई है लेकिन वह भी कांग्रेस का बागी प्रत्याशी हैं।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10 जिला पंचायत क्षेत्रों के मतदान हुए और दूसरे चरण में सात जिला पंचायत क्षेत्र के मतदान हुए। जिले में कुल 25 जिला पंचायत के प्रतिनिधि हैं जिसमें 17 क्षेत्रों के परिणाम अबतक सामने आ चुका है। 17 में से कांग्रेस पार्टी के अब तक 11 प्रतिनिधि चुने जा चुके हैं और भाजपा को मात्र 5 सीट से संतोष करना पड़ा है।
31 जनवरी को दूसरे चरण में 6 जिला पंचायत क्षेत्रों के चुनाव हुए हैं जिसमें कांग्रेस ने सभी 6 सीटों पर कब्जा कर लिया है। दूसरे चरण में जिला पंचायत के संभावित अध्यक्ष कैलाश शक्राजीत नायक ने भी बरमकेला क्षेत्र से जीत दर्ज की है। हालांकि इन परिणामों की अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी है।

