01-February-2020


Munaadi Breaking - दूसरे चरण में इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, कांग्रेस के बागी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी कड़ी पटकनी, देखिए कौन कहाँ से जीता



रायगढ़ मुनादी।।

जिला पंचायत के चुनाव में दूसरे चरण में हुए सात क्षेत्रों में मतगणना के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है। दरअसल अभी तक 17 क्षेत्रों में चुनाव हुए हैं जिसमें अब तक 11 पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा व एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है हालांकि निर्दलीय भी कांग्रेस के बागी उम्मीदवार हैं लेकिन उन्होंने पूर्व विधायक के पति घनश्याम मनहर को कांटे की टक्कर में हरा दिया है। इस तरह अबतक 17 में से 11 पर कांग्रेस काबिज हो चुकी है।

अब तीसरे चरण में 8 और क्षेत्रों में चुनाव होने शेष हैं जहां से भाजपा की उम्मीदें बहुत ज्यादा नहीं है। लोगों का मानना है कि 8 में से भी ज्यादातर सीटें कांग्रेस के पक्ष में ही जाने की उम्मीद है। इन सीटों में पुसौर, लारा,सुपा, बरगढ़ खोला, चपले, लैलूंगा, मुकडेगा जैसे क्षेत्र हैं । लैलूंगा से भाजपा की उम्मीदें अभी भी बाकी है।

कैलाश नायक सरिया क्षेत्र से 1468 वोट से जीते

विलाश सारथी लेन्धरा से 1260 वोट से जीते

ताराचंद पटेल बरमकेला 137 वोट से जीते

अविका विनोद भारद्वाज 5000 वोट से जीते

तुलसी विजय बसंत 7000 वोट से जीते

सीता चिंता पटेल 3000 वोट से जीते

घनस्याम मनहर और बैजंती लहरे में कांटे की टक्कर में नंदू बैजंती लहरे ने बाजी मारी (जीत का अंतर अनुपलब्ध)








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News