01-February-2020


जिला पंचायत में 2 विधानसभा सीटों से आये परिणाम के बाद पत्थलगाँव मे कांग्रेस से चलाया जोर ,कहा-यहाँ जीतेंगे ही …पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

क्षेत्र क्रमांक 1 से लेकर 8 तक के आये जिला पंचायत सदस्यों के चुनावी परिणाम के बाद जशपुर जिले पत्थलगाँव क्षेत्र में कांग्रेस ने जनसम्पर्क तेज कर दिया है और काँग्रेस को उम्मीद है कि क्षेत्र क्रमांक 11 से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधायम रामपुकार सिंह के बेटी आरती सिंह और 10 नम्बर से बुधिआरिन सोनी की जीत सुनिश्चित है।

संगठन द्वारा पत्थलगाँव क्षेत्र के चुनाव प्रभारी नियुक्त किये गए काँग्रेस नेता शेखर त्रिपाठी लगातार पत्थलगाँव क्षेत्र का दौरा कर रहे है और उन्हें पूरा यकीन है कि पत्थलगाँव के दोनो काँग्रेस प्रत्याशियों की भारी बढ़त रहेगी और डीडीसी पद पर इनकी दावेदारी सुनिश्चित होगी।उन्होंने बताया कि बुधयारी सोनी और आरती सिंह दोनो जनसरोकार से जुड़ी महिला नेत्रियाँ है इस लिहाज से उन्हें क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिल रहा है साथ ही साथ कार्यकर्ता भी उत्साह से लबरेज होकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News