01-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: नातिन ने किया ऐसा काम ...दादा झूल गए फंदे पर और फिर....पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।

खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है जहां सामाजिक लोक लाज के भय से एक बुजुर्ग फांसी के फंदे पर झूल गया।बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग अपनी नातिन की शादी की सारी तैयारियां कर चुका था, बस शादी करने ही वाला ही था कि सप्ताह दिन पहले उसकी नातिन ने शादी का रिश्ता ठुकराते हुए किसी अन्य युवक के साथ चली गयी।यह भी बताया जाता है कि बुजुर्ग की सामाजिक स्थिति बहुत अच्छी थी। इन कारणों के बाद वह क्षुब्ध और मानसीक रूप से परेशान रह रहा था। रात करीब 11 बजे वह घर से बाहर निकला। घर वालों ने सोचा शायद लघुशंका वगैरह के लिए बाहर गए होंगे। मगर काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर घर वालो ने ग्रामीणों के साथ ढूंढना शुरू किया। रात भर ढूंढने के बाद घर वालो और ग्रामीणों को मृतक की लाश तड़के घर के पीछे महादेवजोबला के जंगल में पेड़ से लटकी हुई मिली। फिलहाल पुलिस ने सुचना पर मर्ग कायम कर लिया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News