जशपुर मुनादी।।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी शिकस्त के बाद भाजपा के बाहुबली नेता युद्धवीर ने वादा किया था कि 8 साल पहले का जशपुर बनाऊंगा वो आज सच होता दिख रहा है साथ मे विधानसभा में तीनों सीट पर मिली काँग्रेस की जीत पर युद्धवीर का यह बयान कि सीटें काँग्रस को खैरात में दी गयी है ये बयान भी अब लोग फिर से दोहराने लगे हैं ।
जशपुर जिले के 14 सदस्यीय डीडीसी के लिए अभी आधे क्षेत्रो के ही मतदान परिणाम आये हैं और अभी से ही भाजपा की जिले में सरकार कायम होती दिख रही इससे यह भी साबित होता दिख रहा है कि जब जब पार्टी ने युद्धवीर को जिम्मा दिया युद्धवीर ने अपने को साबित किया, आज के परिणाम से और पूर्व में लोकसभा के परिणाम से ये साबित हो गया कि जशपुर को पुनःभाजपामय करने युद्धवीर ही विकल्प हैं। जशपुर जिले में युद्धवीर की रणनीति में भाजपा ने इतिहास रच लिया है, अब तक 8 जिला पंचायत सदस्य के परिणाम आये हैं औऱ 8 के 8 भाजपा के सदस्य चुन के आये हैं, आश्चर्यजनक परिणाम इसलिए हैं कि जशपुर की ये भविष्यवाणी युद्धवीर ने 1 महीने पहले ही कर दी थी, 14 सदस्य जिला पंचायत में अभी आधे परिणाम ही आये हैं और भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है, भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस में उदासीनता छाई हुई है कि उनके वम 2 2 विधायक होते हुए भी काँग्रेस खाता नही खोल पाई है।इससे युद्धवीर की एक बात लोगों में चर्चा है जब युद्धवीर ने तीनों विधानसभा खैरात में देने की बात कही थी मतों की बात करें तो अब तक कि 8 सीटों में भाजपा 40 हजार मतों से आगे हैं जो कि बेहद आश्चर्यजनक है।
युद्धवीर ने मुनादी डॉट कॉम से दूरभाष पर चर्चा के दौरान कहा कि ---"हम दान देना भी जानते हैं और छीन लेना भी ।बस पार्टी का आदेश हो ।हमारे कार्यकर्ता इतने मजबूत हैं कि हम उनके दम पर तूफानों को पलटने की ताकत रखते है "।

