जशपुर मुनादी।।
28 जनवारी से निकली भाजपा की बेलगाम विजय रथ का पहिया नागलोक में डगमगाता हुआ दिख रहा है ।भाजपा यहां एंटी इनकंवेंसी का शिकार हो सकती है और इस एंटीइनकंबेंसी का फायदा किसको मिलेगा यह तो 3 फरवरी को पता चलेगा लेकिम मतदान से पूर्व आ रहे सम्भावित रुझान में नागलोक के क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा के आगे बड़ा संघर्ष दिख रहा है ।
संघर्ष का सबसे बड़ा कारण भाजपा समर्थित प्रय्याशी का तीसरे बार लगातार चुनाव लड़ना है ।एक ही प्रत्याशी को दो बार जिताने के बाढ़ मतदाता चेहरे में बदलाव देखना चाहते हैं इस लिहाज से बीते 2015 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे अधिवक्ता विष्णु कुलदीप को मतदाता दूसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं।क्षेत्र से एंटी इंकैम्बेन्सी की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद हांलाकि भाजपा संगठन क्षेत्र में पूरे जोर शोर से मतदाताओं को समझने समझाने में लग गए है और कहा जा रहा है कि आखिरी दिन संगठन का बड़ा खेमा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने आ रहा है लेकिन आखिरी पल में हालात सम्हालने में जुटी भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय महराज को कितना कवर कर पाती है इस बात को लेकर पार्टी के बड़े नेता भी असमंजस है।
हांलाकि भाजपा के बड़े नेगाओ का दावा है 28 जनवरी से शुरू हुई भाजपा के विजय रथ को कही विराम नही लगने लगने वाला है और 14 के 14 सीट पर डीडीसी लेकर भाजपा जिला पंचायत में एकतरफा राज करेगी लेकिन दूसरी तरफ अगर हम पूर्व के चुनावों का आकलन करें तो एंटी इनकैबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा में जिले की तीनों सीट हार गई थी और एंटी इन कैम्बेन्सी की ग्राउंड रिपोर्ट के चलते 4 बार के सांसद रहे विष्णुदेव साय जैसे दिग्गज नेता को लोकसभा चुनाव से बाहर कर दिया गया था ऐसे में महज एक दो दिन में हालात बेहतर हो जाये तो ये चमत्कार ही होगा।

