रायगढ़ मुनादी।
बरमकेला क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 और जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 के प्रत्याशियो में गजब का पेंच फंस गया है।
बात कर रहे हैं सारँगढ़ विधान सभा के बरमकेला क्षेत्र के जिला पंचायत 12 में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा समर्थित अजय नायक और कांग्रेस समर्थित ताराचंद पटेल के बीच जीत हार पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ताराचंद पटेल 137 वोट से जीत का दावा कर रहे है वही भाजपा के समर्थित प्रत्याशी 56 वोट से जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ताराचंद पटेल का कहना है कि तीन राउंड की गिनती के बाद वे आश्वस्त हैं कि वो 137 वोटो से जीत हासिल किए है वही अजय नायक 56 वोट से मतों के गणना पत्रक मिलान के बाद जीत का दावा करते हैं और अपने जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
दूसरी ओर बरमकेला जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 तौसीर लिंजीर का भी यही हाल है। यहां जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के बीच पेंच फंस गया है। जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजेश पटेल अपनी जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्त है और अपनी जीत की खुशी का जुलूस तक निकाल चुके है। उनकी जीत की जश्न को देखते हुए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने उनकी दावेदारी को गलत बताते हुए दिगम्बर नायक ने 16 मतों से जीत का दावा किया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 से जीत का जश्न मनाते हुए पूरे गाजे बाजे के साथ विजयी जुलूस निकाल चुके है। जुलूस के बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दिगम्बर नायक ने 16 वोटों से जीत का दावा किया है।
अब यह फैसला जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत परिणाम की घोषणा करने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की दो नायक और पटेल के बीच के चुनावी संघर्ष और जुबानी जंग का फैसला हो पायेगा कि कौन जीता और कौन हारा। तक तक इंतजार के सिवाय और कोई विकल्प नही है।

