01-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: दो डीडीसी प्रत्याशियों के बीच बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा ,दोनो पक्ष के समर्थक भी मौके पर …….ये है हंगामे की वजह



जशपुर मुनादी।।

प्रचार खत्म होने की घोषणा के बाद प्रचार वाहन घुमाए जाने की बात पर फरसाबहार क्षेत्र क्रमांक 14 में डीडीसी के 2 प्रत्याशियों के बीच सिंगी बहार में जमकर हंगामा हुआ ।बताया जा रहा है कि भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी अजय महराज के एक दो समर्थक उपरकछार की ओर से आ रहे थे जिसे विपक्षी प्रत्याशी विष्णु कूलदीप ने देख लिया और जेएच नम्बर की गाड़ी होने के कारण वाहन को संदिग्ध बताने लगे ।इतने में अजय महराज के समर्थको ने अजय महराज को फोन करके मौके पर बुला लिया और दोनो प्रत्याशी और उनके समर्थको के बीच जमकर बहसा बहसी शुरू हो गयो ।अजय महराज के समर्थक विष्णुकुलदीप पर नाहक परेशान किये जाने के आरोप लगा रहे थे हांलाकि बाद में बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया और दोनो प्रत्याशो अपने अपने काम मे लग गए।

https://youtu.be/gsovmNq_g6g








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News