संगीता चौहान की मुनादी
जशपुर जिले के फरसाबहार में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और कई लोग मौत के मुंह मे समा सकते है।हम बात कर रहे फरसाबहार ब्लॉक के स्टेट हाईवे के किनारे स्थित लावाकेरा ग्राम पंचायत के करगाडीपा बस्ती का जहाँ स्टेट हाईवे के किनारे बिजली खम्बा महीनों से टूटकर जमीन पर पड़ा हुआ है और इसी खम्भे से बिजली भी सप्लाइ हो रही है ।ग्रामीणों की माने तो 2 महीने से ग्रामीण लगातार बिजली विभाग के लाईन मेन से इसकी शिकायत कर रहे है लेकिन कोई भी लाइन मेन इनकी बातों पर ध्यान नही दे रहा है।
इस सम्बंध में जब हमने भी बिजली विभाग के कर्मचारियों से सम्पर्क करना चाहा तो उनके द्वारा हमारे फोन का कोई जवाब नही दिया गया ।
ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 2 माह पहले बोलेरो ने इस खम्भे को ठोकर मार दिया था और वो जमीन में आ गिरा है ये तो गनीमत है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नही हुआ है

