02-February-2020


अपने पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार न कर भाजपा नेताओ के साथ पकवान उड़ाने में जुटे कांग्रेसी नेता ,कैमरे में उतरी तस्वीर और सोशल मीडिया में वायरल ….मामला विधायक पुत्री आरती सिंह के डीडीसी क्षेत्र का…..



जशपुर मुनादी।।

बीते 28 जनवरी से जशपुर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में काँग्रेसी नेता काँग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार न करके भाजपा के बड़े नेताओं के साथ पकवान चाभने में लगे हैं।इसका खुलासा एक वायरल हो रही तस्वीर से हो रहा है।सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर में पत्थलगाँव के काँग्रेस पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के 4 बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के साथ पकवान उड़ाते देख रहे हैं।जानकार लोगों की माने तो ये तस्वीर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक रामपुकार सिंह की बेटी आरती सिंह के डीडीसी चुनाव क्षेत्र लुड़ेग की है। कहा जा रहा है कि शनिवार को इस क्षेत्र में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का दौरा था और इस दौरान काँग्रेस नेता महेंद्र अग्रवाल अपने प्रत्याशी का प्रचार प्रसार छोड़ पूर्व मंत्री के साथ बैठे रहे और किसी ने इनकी तस्वीर अपने कैमरे में उतारकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।

SOcial मीडिया में वायरल फ़ोटो








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News