जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 (डीडीसी)क्षेत्र से भाजपा को मिल रही एंटीइंकबैंसी रिपोर्ट को ठीक करने के लिए मतदान के ठीक एक दिन पहले भाजपा ने हिन्दू कार्ड फेंकना शुरू कर दिया है।भाजपा आईटी सेल के द्वारा चर्च के किसी अधिकारी का लेटर फेसबुक में पोस्ट किए जा रहे हैं जिसमे चर्च के अधिकारी के द्वारा समाज के लोगो को कांग्रेस विधायक के साथ बैठक में शामिल होने की अपील किया जाना बताया जा रहा है ताकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान किस प्रत्याशी को करना है इस पर सुदृढ़ता से विचार विमर्श किया जा सके ।हांलाकि वायरल लेटर में 25 जनवरी की तारीख का जिक्र है जब पहले चरण का भी मतदान नही हुआ था लेकिन आज जब मतदान आखिरी चरण में होने जा रहा है तो भाजपा इस लेटर को भुनाने में लग गयी है । इस संबंध में जब मुनादी ने चर्च के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया इसलिए उनका पक्ष यहां नहीं रखा जा सका है।

लेटर के साथ पोस्ट में लिखा जा रहा है ------
"ये बेहद शर्मनाक चिठ्ठी है..
भाजपा पर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी, दशकों से साम्प्रदायिकता की राजनीति को हवा दिए जा रहे हैं..
मेरा मंदिर ये तय नहीं करता की मैं वोट किसे दूंगा.
तुमने मस्जिदों और चर्चों को सियासत में भागीदारी का हक़ क्यों दे रखा है??
वाकई में, क्षेत्र के वोटरों को यह तय करना होगा की कांग्रेस को वोट देकर, वो अपने समाज को, अपने धर्म को, अपने राष्ट्र को कमजोर तो नहीं कर रहे??

