जशपुर मुनादी।।
रायगढ़ के लैलूंगा से चावल की बारी लोड कर उड़ीसा के बलिशकरा जा रहे पिकअप जशपुर के कोरंगामाल में एक बिजली खम्भे के तार से बुरी तरह टकरा गई और टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी खाते खाते सड़क से खेत मे जा गिरी।राहत की बात ये है कि सप्लाई वाले बिजली की तार से टकराने के बावजूद भी पिकअप ड्राइवर और साथ मे बैठे सहयोगी करेंट से बच गए लेकिन चावल की सारी बोरियां सड़क पर बिखर गई जिसे उठाने के काम मे सभी लग गए हैं

