रायगढ़ मुनादी।।
घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना में घटित हई है ।19 वर्षीय आरोपी युवक को पूलिस ने हिरासत में ले लिया है।जानकारी के मुताबिक 02.02.2020 को 16 वर्षीय बालिका के पिता द्वारा इसकी नाबालिग लड़की के साथ ग्राम जामबहार ढिठोरीआमा में रहने वाले *शिव शंकर उरांव पिता जयराम उरांव उम्र 19 वर्ष द्वारा घर आकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । बालिका के पिता ने बताया कि दिनांक 01.02.2020 के शाम करीब 7:30 बजे शादी कार्यक्रम में गए हुए थे । बालिका घर में अकेली थी । शादी कार्यक्रम से लौटकर रात्रि 10:00 बजे घर आए तो बालिका बताई कि करीब 08.30 बजे जाम बहार का शिव शंकर उरांव आकर बलपूर्वक दुष्कर्म कर भाग गया है । बालिका के पिता द्वारा डायल 112 को सूचना देकर बालिका को साथ लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तथा घटना की रिपोर्ट थाना लैलूंगा में दर्ज कराया गया है, रिपोर्ट पर आरोपी शिव उरांव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 15/2020 धारा 376 भादंवि 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी शिव शंकर उरांव को लैलूंगा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जावेगा ।
।
मिल रही जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव मे माहौल बना हुआ है पूरे गांव में चुनाव को लेकर गहमा गहमी बनी हुई है। लोग चुनावी चकल्लस में भिड़े हुए है हर कोई चुनावी समर मशगूल हैं। बताया जा रहा है कि इसी का फायदा उठा कर आरोपी ने बदनीयती रखते हुए घर मे घुस कर घटना को अंजाम दिया।


