जशपुर मुनादी//
आज हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय सुबह सुबह मतदान करने अपने गृह निवास सिथित मुंडा डीह मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के 14 सदस्यीय जिला पंचायत सदस्यों वाली जिला पंचायत में भाजपा ने पूरे परिणाम आने से पहले ही बहुमत हासिल कर झंडा गाड़ दिया है और आज आने वाले परिणामो में हम 6 और सीट जीत कर 14 के 14 सीट पर कब्जा हासिल करेंगे।
सांसद ने कहा कि एक सवा साल के भीतर काँग्रेस पार्टी ने जो किया उसे हमे बताने की जरूरत नही जनता बता रही है ,जनता के वोट बता रहे हैं,मतदाताओं के रुझान बयाँ कर रहे हैं कि आम जनता इस सरकार से कितना त्रस्त है।
आपको बता दें कि कि सांसद गोमती साय लगातार भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में डटी रही ।क्षेत्र क्रमांक 13 व 14 की इन्हें विशेष जवाबदारी दी गयी है ।

