रायगढ़ मुनादी।
नजूल भूमि पर कब्जा और अवैध निर्माण को लेकर राजस्व अमला पर मनमानी का आरोप लग रहा था नियमितीकरण करने के मामले में भी महकमा पर मनमानी कर राजस्व हानि करने के भी आरोप लगे तो प्रशासन ने जेसीबी चला कर बता दिया नियम और दे दिया चेेतावनी।

चक्रधर नगर कमला नेहरू पार्क के सामने विष्णु मेहानी द्वारा नजूल भूमि पर अवैध दुकान निर्माण भी सुर्खिया बनी । इस पर आज एसडीएम आशीष देवांगन और निगम आयुक्त पूरे दलबल के साथ चक्रधर नगर पहुंच कर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू किया तो पूरे चक्रधर नगर में हड़कम्प मच गया।

देखते ही देखते सड़क किनारे पर अवैध कब्जा को हटाया गया सड़क पर दुकान लगाकर मार्ग बाधित करने वालो पर गाज गिरी वही विष्णु मेहानी के अवैध दुकान पर प्रशासन का जब जेसीबी चलने लगा तो हड़कम्प मच गया। एसडीएम ने बताया कि इनके द्वारा निर्माण की न तो कोई अनुमति ली गई है और न ही लीगल तरीके से निर्माण किया जा रहा है और निगम की नाली को भी अपने निर्माण क्षेत्र में इंक्रोचमेंट कर लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस पूरे लाइन पर जितने भी बेजा कब्जा धारी हैं एक एक कर सब पर कार्रवाई होगी और नोटिस जारी किया जाएगा।

दरअसल प्रशासन पर नजूल भूमि पर कब्जे और नियमितीकरण के नाम पर अवैध कमाई करने का भी आरोप लगा जिससे न्यायालय में प्रकरण के पेंडिंग होने और शासन के खजाने को हानि पहुंचाने का भी आरोप लगा इसके बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है और अब ताबड़तोड़ कार्रवाई की बात कही गई है।


