जशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर जिले के धौरासाण्ड ग्राम पंचायत से आ रही है जहाँ बीती रात को 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई है ।खबर ये भी है कि इस मार पीट की घटना में कुछ ग्रामीण सहित अम्बिकापुर में पदस्थ सीएसपी सुरेंद्र साय को भी चोट लगी है।जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर में पदस्थ सीएसपी सुरेंद्र साय के पिता धौरासांड ग्राम पंचायत से सरपंची का चुनाव लड़ रहे हैं और कल रात को जब गांव के एक गुट की नजर उनपर पड़ी तो साड़ी पैसा रुपया बांटने के शक में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और दोनो पक्ष में मारपीट शुरू हो गयी ।
ग्रामीणों से बात चीत करने पर ग्रामीणों ने सीएसपी और उनके आदमियों के विरुद्ध मार पीट का आरोप लगा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि झगड़ा-फसाद के बाद मौके पर फरसाबहार थाने की पूलिस भी पहुँची थी हांलाकि फरसाबहार पूलिस कहना है कि रात में ही शांति बहाल कर दी गयी थी।

