जशपुर मुनादी।
खबर जशपुर के उड़ीसा की सीमा से सटे लावाकेरा से आ रही है जहाँ के 5 वार्डों के पंच प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह उल्टा पुल्टा प्रकाशित हो गया गया है और इस चक्कर मे वार्ड नम्बर 14,15,16 17 एवं एक अन्य वार्ड में मतदाता पंच प्रत्याशियों के लिए मतदान नही कर पा रहे हैं ।मतदाताओं की माने तो काफी घण्टे पहले ही फरसाबहार तहसीलदार से इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक मतपत्रों में सुधार नही किया जा सका है नतीजतन लोग वोट देने के बजाय घर जाने लगे हैं।हांलाकि इस मामले में जब तहसीलदार फरसाबहार लक्ष्मण राठिया से सम्पर्क किया गया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी चूक से इंकार किया और कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतपत्र छपवाए गए हैं लेकिन वास्तविकता क्या है जाने पर पता चलेगा ।थोड़ी देर में रिपोर्ट दी जाएगी।

