रायपुर मुनादी।।
डीएफओ बंगलो में स्वमिंग पूल बनाये जाने के मामले में वन मंत्री ने अंततः जांच का आदेश दे दिया है। डीएफओ द्वारा बंगले में लाखों का स्विमिंग पूल बनाये जाने के मामले ने पूर्वर्ती सरकार के समय खूब सुर्खियों में थे। बाद में इसकी शिकायत कर जांच की मांग की गई थी जिसपर वनमंत्री ने जांच के आदेश दिया है।
रमन सरकार के एक और बड़े घोटाले की जाँच हेतु शिकायत वन एवं कानून मंत्री मो अकबर से कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने लिखित शिकायत करके सुकमा के तत्कालीन डीएफओ राजेश चंदेले द्वारा सरकारी आवास में लगभग 70 लाख रु से निर्मित आलीशान स्वीमिंग पूल कांड के जांच की मांग की है इस कांड की जाँच रमन सरकार के समय नही की गयी थी।

