03-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: वोट देने गए मतदाता लौटे खाली हाथ ,कहा-वोटर आईडी भी है और पर्ची में नाम भी लेकिन उन्हें वोट…… पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर में मतदान में अनियमितता का दौर खत्म नही हो रहा है और हर थोड़ी देर में एक नई लापरवाही उजागर हो रही है ।ताजा मामला जशपुर जिले के साजबहार ग्राम पंचायत का है जहां मतदाता सूची में नाम और मतदाता परिचय पत्र होने के बाद भी 25 से ज्यादा लोग मतदान करने से वंचित हो गए है और सुबह से मतदान करने की प्रत्याशा में बैठे है। इन मतदाताओं का कहना है कि उनके पास मतदाता परिचय पत्र भी है और मतदान केंद्र के बाहर बांटे जा रहे मतदान पर्ची भी उन्हें दिये गए लेकिन जब वे मतदान देने पहुंचे तो मतदान केंद्र के अंदर वाले सूचि में उनका नाम ही नही है ।कई मतदाता तो इस स्थिति में अपने अपने घर चले गए तो कई अभी तक वोट देने की प्रत्याशा में मतदान केंद्र पर ही अड़े है।

https://youtu.be/VBb-gOcFSYg

इससे पहले फरसाबहार के लावाकेरा में वार्ड पंच प्रत्यासियों के नाम और चुनाव चिन्ह में हेर फेर होने के कारण ग्रामीणों ने दोपहर में जमकर हंगामा मचाया था ।इससे पहले घुमरा ग्राम पंचायत में सरपँच प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह अलग अलग प्रकाशित होने के चलते काफी देर तक यहां का मतदान प्रभावित हुआ








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News