03-February-2020


एनएसयूआई ने छात्रहित में सौंपा मांगो का ये पुलिंदा, कहा छात्रहित में इन मांगों को जल्द पूरा करने किया मांग, पीजी और कंप्यूटर के लिए .....पढें पूरी खबर



पांच सूत्री मांगों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

पी जी कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू करवाने की की गई मांग

साथ ही साथ सभी छात्र छात्राओं हेतु एक समान ड्रेस कोड लागू करने की एवं कंप्यूटर क्लासेस प्रारंभ करने की गई मांग

धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान

एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष कमर रजा चिंटू एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में 5 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य एस.बी. लकड़ा को ज्ञापन सौंपा गया । 5 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से महाविद्यालय मैं एम ए , एमएससी , एम कॉम की कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ करने, सभी छात्र छात्राओं हेतु एक समान ड्रेस कोड लागू करने , महाविद्यालय में कंप्यूटर क्लासेस की व्यवस्था करने, खेल परिसर एवं खेल शिक्षक की व्यवस्था साथ ही सभी संकाय के नियमित शिक्षकों की व्यवस्था करवाने के लिए मुख्य रूप से मांग की गई ।
विदित हो कि विगत कई बार महाविद्यालय में एनएसयूआई द्वारा ज्ञापन देकर पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की गई थी जिसकी घोषणा भी हो चुकी है , इसी बात को रखते हुए एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद ने कहा की नए सत्र 2020-21 में शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में पीजी कक्षा प्रारंभ की जाए , ताकि धरमजयगढ़ क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने हेतु अपने क्षेत्र से दूर ना जाना पड़े ।


इसके अलावा वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण कंप्यूटर की जानकारी होना हो गई है , इसलिए महाविद्यालय में भी कंप्यूटर क्लासेस की व्यवस्था की जाए ताकि यहां के छात्र छात्राओं को स्वयं के विषय के अलावा कंप्यूटर का भी ज्ञान मिल सके । इसके अलावा महाविद्यालय में छात्रों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए खेल परिसर एवं खेल शिक्षक की व्यवस्था जाये । इन्ही सभी मुद्दों को लेकर आज एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य के समक्ष ज्ञापन सौंपा साथ ही ज्ञापन की प्रति लिपि उच्च शिक्षा मंत्री माननीय उमेश पटेल जी, धर्मजयगढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा लालजीत सिंह राठिया जी के समक्ष प्रस्तुत कर शीघ्र से शीघ्र इन सभी आवश्यकता की पूर्ति करने हेतु एनएसयूआई द्वारा आज यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है । इसके अलावा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों के बीच जाकर उनकी अन्य समस्याओं को सुनकर , इस संबंध में भी प्राचार्य से चर्चा की ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद, एनएसयूआई ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय पटेल, एनएसयूआई जिला सचिव दयानिधि यादव, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष कमर रजा चिंटू, जिला संयोजक दीपक इजारदार, बूंद राम यादव , विपुल मंडल, सोहेल खान एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News