03-February-2020


क्षेत्र की आवाम ने प्रत्याशी के 15 वर्ष पुराने प्यार को नहीं भुला और इतने अरसे के बाद चुनावी मैदान में जताया .... विश्वास नहीं भूले ...प्यार .....



कोसीर मुनादी।

रायगढ़ जिला के विकासखंड सारंगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 रायगढ़ जिला का सबसे चर्चित जिला पंचायत जहां से सारंगढ़ विधानसभा के सदस्य तक का सफर जिला सदस्य बनने के बाद लोगों के द्वारा हुआ है जैसे सुश्री कामदा जोल्हे ,श्रीमती पदमा मनहर यही बड़ी बात है जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07 कोसीर से लड़ने के लिए लोग आतुर रहते हैं।

यह क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है लोगों की माने तो यह क्षेत्र विधानसभा से कम नहीं है इस कारण क्षेत्र क्रमांक 07 से विजयी होना बड़ी जीत होता है । 2020 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यहां से कांग्रेस भाजपा और बसपा ने अपने मनपसंद उम्मीदद्वारों को अधिकृत रूप से मैदान पर उतारा था कांग्रेस में पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर के पति घनश्याम मनहर और भाजपा से श्रीमती देव कुमारी लहरे और बसपा से वर्तमान जिला सदस्य अरविंद खटकर वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती बैजंती लहरे भी मैदान में थी।

क्षेत्र क्रमांक 07 अपने आप में एक चर्चित क्षेत्र है वहीं कई दमदारो के मैदान में रहने से और भी विशेष हो गया था । कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घनश्याम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी वहीं भाजपा और बसपा ने तवज्जो नहीं दिया, पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती बैजंती लहरे ने जो दो माह पहले से पूरे अंचल में अपना डंका बजा दिया था। धमासान प्रचार-प्रसार के बाद के मतदाताओं ने श्रीमती बैजंती नन्द राम लहरे पर विश्वास जताया और जिला सदस्य के लिए चुना।

बता दें कि श्रीमती बैजंती पिछले 15 पहले वर्ष 2007 से विधानसभा में सकरीय रही है। कई बार विधानसभा से इस परिवार ने टिकट की मांग भी की इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतरी तो इस अंचल के लोगों ने उनकी मेहनत को तवज्जो दिया और उनपर विश्वास जताया और अपना प्यार जताते हुए अपना अभिमत देकर वोट कर जिला पंचायत सदस्य बनाए । यही नहीं क्षेत्रवासी नही भूले 15 सालो के उनके प्यार को और आवाम ने समय पर लिया अपना बड़ा निर्णय और बैजंती लहरे की सक्रियता का लाभ मिला। भारी मतों से फिर एक बार अपना नाम राजनीतिक गलियारों में दर्ज कर सक्रियता का परिचय दिया । नए निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को मुनादी परिवार की ओर से शुभ कामनाएं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News