बड़ी खबर जशपुर जिले के दोकड़ा ग्राम पंचायत से आ रही है जहाँ सरपँच पद के प्रत्याशी पति को पत्नि को जिताने को लेकर पीठासीन अधिकारी से सेटिंग करने का आरोप लगाकर सैंकड़ो लोगो ने घेर लिया है और उसे थाना ले जाया
जाने की कोशिश करने लगे। ।प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक बवाल उस वक़्त हुआ जब एक सरपँच पद के प्रत्याशी समर्थको को यह पता चल गया कि सरपँच प्रय्याशी चंद्रकला भगत जीत गयी है ।इसी बीच जब सरपँच प्रत्याशी गणना पर्ची लेने जैसे ही भीतर घुसा बवाल मच मच गया। भीड़ के एक बड़े हिस्से ने बलराम भगत को दबोच लिया और जब वह भागने की कोशिश करने लगा तो भीड़ ने उसे फिर से दौड़ाकर पकड़ लिया और हँगामा करते करते उसे थाना ले जाने लगे तभी सरपँच प्रत्याशी चंद्रकला भगत के समर्थक भी पहुंच गए और दोनो के बीच जमकर झूमाझटकी शुरू हुई किसी तरह बलराम भगत को चंद्रकला के समर्थको ने भीड़ से निकाला और उसे घर ले गए।
बलराम भगत ने मुनादी डॉट कॉम को दूरभाष पर बताया कि उसकी पत्नी चंद्रकला भगत तकरीबन 200 वोटों से सरपँच प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीत चुकी है यही बात विरोधियों को हजम नही हुई और जब वह अपनी पत्नि की गणना पर्ची लेने मतदान केंद्र के अंदर घुसे तो विरोधियों ने गुस्से में मतदान केंद्र का दरवाजा तोड़ दिए और उनपर सेटिंग करने का झूठा आरोप लगाकर उनपर हमला बोल दिया जब उनसे बककर वह भागने लगा और मतदान दल के बस में छिप गया तो विरोधी मतदान दल के बस के भीतर घुस गए और बस में भी तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया और उसे पीटते हुए बस से नीचे उतारकर उसे थाने ले जाने लगे तभी बस स्टैंड के पास बलराम भगत के समर्थक भी पहुंच गए और काफी देर तक झूमा झटकी के बाद बलराम भगत को भीड़ से बाहर निकाला गया।

