जशपुर मुनादी//
जैसा कि अनुमान लगाएं जा रहे थे कि जशपुर जिले में सोमबार को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम चौकाने वाले होंगे वही हुआ।प्रथम चरण के मतदान के बाद से द्वितीय चरण तक अनवरत जारी भाजपा के विजय रथ का पहिया पत्थलगाँव विधानसभा में एकबारगी थमता हुआ दिख रहा है । पत्थलगाँव विधासनसभा के 3 डीडीसी क्षेत्रों में काँग्रेस अभी से ही निर्णायक बढ़त की ओर दिखने लगी है ।मतगणना स्थल से आ रहे रूझानों के मुताबिक क्षेत्र क्रमांक 10 से काँग्रेस की बुधियारिन सोनी,11 से वरिष्ठ विधायक की पुत्री आरती सिंह और 12 नम्बर से रत्ना पैंकरा अपने भाजपा समर्थित प्रतिद्वंदियों से बहुत आगे निकल चुके हैं और इनकी जीत पक्की मानी जा रही है। पत्थलगाँव के इन 3 डीडीसी क्षेत्रों में भाजपा की लहर अचानक रूक गई और यहाँ काँग्रेस जशपुर और कुनकुरी विधानसभा में पार्टी को मिली हार का बदला लेने में करीब करीब सफल मानी जा रही है । आपको बता दें कि प्रथम चरण और द्वितीय चरण के लिए जशपुर और कुनकुरी विधानसभा मे डीडीसी पदों के लिए हुए चुनाव के सारे नतीजे भाजपा के पक्ष में आ चुके है और पूरा परिणाम आने से पहले ही भाजपा जिले की सरकार में अपने बहुमत का झंडा गाड़ चुकी है ।माना जा रहा था कि इस जीत के लहर का असर सोमबार के आने वाले 6 डीडीसी क्षेत्रो में भी देखने को मिल सकता है लेकिन भाजपा तीसरे चरण में जशपुर में कुछ कमाल नही कर पाई । यह बताना जरूरी है कि पत्थलगाँव के 3 सीटो पर भाजपा की लुटिया डूबने के बाद पत्थलगाँव के कांसाबेल से जहां अभी तक रुझान स्पष्ट नही हुए है कुनकुरी विधसनसभा के बचे 2 डीडीसी सीट में से 13 नम्वर का भी साफ रुझान नही आ पाया है वही 14 नम्वर में गैरकांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अधिवक्ता विष्णु कूलदील भाजपा समर्थित प्रत्याशी से निर्णायक बढ़त बना चुके हैं।

