04-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर : 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने कर ली आत्महत्या , पूलिस मौके पर ,चुनाव परिणाम…….



जशपुर मुनादी ।।

खबर जशपुर जिले के फरसाबहार थाने से आ रही है ।यहां के पंडरीपानी में 12वी में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।मृतिका की उम्र 18 वर्ष बतायो जा रही है।जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुबह निस्तार के लिए निकले कुछ ग्रामीणों की नजर करंज के उस पेंड पर पड़ी जहाँ मृत्तिका का शव झूल रहा था ।ग्रामीणों की नजर पड़ते ही बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी और मौके पर भीड़ जमा हो गयी ।पूलिस थाना फरसाबहार को घटना की सूचना दे दी गयी है पूलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है ।अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नही हो पा रहा है।इस घटना को पंचायत चुनाव परिणाम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।हांलाकि पूलिस पूरी तरह से इस बात की पुष्टि नही कर पा रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News